आप नेता कर रहे हैं दिल्ली शिक्षा अधिनियम के खिलाफ कुप्रचार: सचदेवा

नयी दिल्ली 19 अगस्त (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शिक्षा के मुद्दे पर मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जब से निजी विद्यालयों के शुल्क के नियंत्रित करने के लिए दिल्ली शिक्षा अधिनियम बनाया है, तब से आप के नेता बौखला गये हैं और इसके खिलाफ विरूद्ध कुप्रचार कर रहे हैं।

श्री सचदेवा ने यहां संवादादाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि 2013 में पहली सरकार बनाने से फरवरी 2025 में सत्ता से विदाई होने तक पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी सहित आप के सभी नेता खुद को शिक्षा क्रांति का दूत बता रहे थे और दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में सुधार के दावों के साथ ही निजी विद्यालयों पर नियंत्रण के दावे कर रहे थे, लेकिन हकीकत में 2013 से 2025 के बीच दिल्ली के निजी विद्यालयों ने 500 प्रतिशत तक शुल्क में वृद्धि की थी।

उन्होंने कहा कि आप नेताओं ने 11 साल तक निजी विद्यालयों से सांठगांठ कर रखा था। आप सरकार शुल्क वृद्धि रोकने को लेकर लम्बी तारीख की चेतावनी अधिसूचना जारी करती थी और स्कूल एसोसिएशन न्यायालय जाकर उस पर रोक या शुल्क वृद्धि की अनुमति ले आते थे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “रेखा गुप्ता सरकार ने सत्ता के पहले महीने में ही निजी विद्यालयों की मनमानी पर नकेल लगाने के लिए इसके कारणों का अध्ययन किया और जनता से शिक्षाविदों से सुझाव लेकर निजी विद्यालयों की शुल्क वृद्धि पर नियंत्रण लगाने के लिए दिल्ली शिक्षा अधिनियम बना दिया जिससे ‘आप’ नेता बौखला गये हैं। उन्होंने कहा कि आप नेताओं पर दिल्ली शिक्षा अधिनियम के विरूद्ध कुप्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों के परिजनों को गुमराह करने की उनकी कोशिश कामयाब नहीं होगी।

 

 

Next Post

अपने गीतों को आम जिंदगी से जोड़कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया जां निसार अख्तर ने

Tue Aug 19 , 2025
मुंबई, 19 अगस्त (वार्ता) भारतीय सिनेमा जगत में जां निसार अख्तर को एक ऐसे गीतकार-शायर के रूप याद किया जाता है, जिन्होंने अपने गीतों को आम जिंदगी से जोड़कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। जां निसार अख्तर का जन्म वर्ष 1914 में मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में हुआ था। उनके पिता […]

You May Like