भारत ने आखिरकार टॉस जीता, फील्डिंग का किया फैसला

विशापत्तनम 06 दिसंबर (वार्ता) लगातार बीस टॉस हारने के बाद भारत ने शनिवार को अखिरकार तीसरे एकदिवसीय मैच में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
आज यहां भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। टॉस के बाद राहुल ने कहा कल अभ्यास के दौरान हमने ओस तो देखी थी, लेकिन रांची और रायपुर की अपेक्षा यहां देरी से आ रही है। हम स्कोर का पीछा करके देखना चाहते हैं। पिछले दो मैचों में टीम ने जैसा खेल दिखाया है उससे बेहद खुशी है। हमें आज टीम में एक बदलाव किया गया है। वॉशिंगटन की जगह तिलक वर्मा एकादश में आए हैं।
वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा ने कहा हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। अच्छी शुरुआत से मध्यक्रम का काम आसान होगा। क्राउड लगातार आ रहा है और काफ़ी मजा आ रहा है। उम्मीद है कि आज भी एक रोमांचक मैच होगा। हमारी टीम में दो बदलाव किए हैं क्योंकि दो खिलाड़ी चोटिल हैं। बर्गर और डीजॉर्जी की जगह रायन रिकलटन और ऑटनील बार्टमैन आए हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत एकादश:- यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान/ विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।
दक्षिण अफ्रीका एकादश :- एडन मारक्रम, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बवुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्जके, रायन रिकल्टन, डेवॉल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एन्गिडी और ऑटनील बार्टमैन।

Next Post

चोटिल बर्गर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर

Sat Dec 6 , 2025
विशाखापत्तनम, 06 दिसंबर (वार्ता) चोट के चलते नांद्रे बर्गर और टॉनी डी ज़ॉर्ज़ी भारत के ख़िलाफ तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। बर्गर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बर्गर दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते मुक़ाबले […]

You May Like