डब्ल्यूटीसी गदा उठाने के बाद दहाड़े बावुमा,यह संदेह करने वालों के लिए है

लंदन, 14 जून (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने शनिवार को लॉर्ड्स में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर अपनी टीम की ऐतिहासिक पांच विकेट की जीत के बाद उन आलोचकों को एक मजबूत और भावनात्मक संदेश भेजा जिन्होंने उनके शिखर मुकाबले के रास्ते पर सवाल उठाए थे।

दक्षिण अफ्रीका द्वारा 27 वर्षों में अपनी पहली सीनियर आईसीसी ट्रॉफी उठाने के कुछ ही क्षण बाद बावुमा ने कहा “ एक टीम के रूप में हमने खुद को फाइनल में पहुंचाया, हमने जो रास्ता अपनाया, उस पर संदेह करने वाले थे, माना जाता है कि हमने कमजोर टीमों को हराया। यह उनके लिए है।”

प्रोटियाज को उनकी काबिलियत पर सवालों का सामना करना पड़ा था। आलोचकों ने निचली रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ उनकी जीत की ओर इशारा किया था। लेकिन उन्होंने सबसे जोरदार तरीके से जवाब दिया। अंतिम दिन 278 रनों का पीछा करते हुए और लाल गेंद के क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर एक प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया।

एडेन मार्कराम ने दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा और शानदार खेल के साथ लक्ष्य का पीछा किया। बावुमा ने अपने साथी बल्लेबाज मार्कराम की तारीफ की और कहा उनकी पारी अविश्वसनीय थी। आंकड़े महत्वपूर्ण हैं, लेकिन हम चरित्र को देखते हैं और वह एडेन में है। हमारे लिए एक और बेहतरीन खिलाड़ी।”

कप्तान ने स्टार तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा का भी नाम लिया, जिन्होंने फाइनल से पहले आलोचनाओं के घेरे में आने के बाद दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करके मैच का रुख बदल दिया। उन्होने कहा “ केजी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। कुछ सालों में, वे आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हो जाएंगे। वे विवादों में थे, लेकिन उन्होंने वही किया जो वे करते हैं।”

 

 

Next Post

जीत की हकदार थी दक्षिण अफ्रीका: कमिंस

Sat Jun 14 , 2025
लंदन, 14 जून (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब बचाने की उम्मीदें शनिवार को लॉर्ड्स में दिल टूटने के साथ खत्म हो गईं। कप्तान पैट कमिंस ने हार को स्वीकार करते हुये कहा कि दक्षिण अफ्रीका सही मायनो में जीत की हकदार थी। अंतिम क्षणों में धैर्य बनाए […]

You May Like

मनोरंजन