सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में ‘सिंफनी ऑफ लव’ उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

भोपाल: सेंट मेरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भोपाल में फाउंडेशनल ग्रुप का वार्षिक उत्सव ‘सिंफनी ऑफ लव’ बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुपीरियर जनरल डॉ. सिस्टर रोमाना फर्नांडिस तथा प्रसिद्ध एवरेस्ट पर्वतारोही सुश्री ज्योति रात्रे उपस्थित रहीं। प्राचार्या मारिया जगताप और उप प्राचार्या डॉ. अनू जॉनसन ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया और दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे छात्रों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक प्रार्थना नृत्य से हुई, जिसने वातावरण को भक्ति और शांति से भर दिया। स्वागत गीत और भाषण के माध्यम से बच्चों ने दर्शकों का अभिनंदन किया। इसके पश्चात शिक्षिका निशी मनोचा ने ‘सिंफनी ऑफ लव’ विषय का विवेचन किया। मंच पर एक के बाद एक विविध रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया, जिनमें ‘फैमिली सॉन्ग’, एक्शन सॉन्ग, मराठी लोकनृत्य, प्रेरणात्मक अंग्रेजी नाटक और मस्ती भरा ‘मिनियन डांस’ शामिल थे। पहाड़ी और संबलपुरी लोकनृत्य ने भारतीय सांस्कृतिक विविधता की झलक प्रस्तुत की।

डॉ. सिस्टर रोमाना फर्नांडिस ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों और अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद हिंदी नाटक ‘कछुआ और खरगोश’, कव्वाली, काउबॉय डांस और जोशीला भांगड़ा ने कार्यक्रम में जीवंतता भर दी। अंत में धन्यवाद प्रस्ताव और देशभक्ति गीतों से सजे ग्रैंड फिनाले के साथ समारोह का सफल समापन हुआ।

Next Post

कलेक्टर ने पचास-पचास हजार की सहायता देने की घोषणा

Sun Nov 9 , 2025
रीवा। रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में हुई सडक़ दुर्घटना में घायल तीन लोगो को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने पहुंचकर घायलो का कुशल क्षेम पूछा. कलेक्टर ने चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देश […]

You May Like