
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे सिग्मा कान्हा के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार के ताड़ंव ने पांच श्रमिकों को मौत की नींद सुला दिया है। जिसको लेकर आज आक्रोश भड़क गया। गुस्साएं लोगों ने हाइवे पर चक्का जाम कर दिया दोनों ओर लंबा जाम लगने के साथ वाहनों की कतार लग गई। आक्रोशित जन 10 – 10 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी समझाइश दे रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि नेशनल हाइवे सिग्मा कान्हा के पास डिवाइडर ग्रिल पर रंगाई, पुताई और सफाई का काम चल रहा था। मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के बिहारिया गांव के निवासी श्रमिक पिछले डेढ़ महीने से यहां मजदूरी कर रहे थे। रविवार को काम करने के बाद थके श्रमिक सडक़ किनारे भोजन कर रहे थे रोड के दोनों ओर साइन बोर्ड तथा स्टापर लगे थे दोपहर लगभग 1-30 बजे बरेला तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 एक्स बी 1460 का चालक साइन बोर्ड लगे होने के बाद भी तेज रफ्तार खतरनाक तरीके से यह सब जानते हुये हुये कि टक्कर लगने से मजदूरों की मौत हो जायेगी रेलिंग की तरफ कार चलाकर टक्कर मारते हुये काम कर रहे मजदूरों को कुचल कर घायल करते हुये कार लेकर फरार हो गया जिससे श्रीमति गीता बाई उइके, श्रीमति गुमता बाई, श्रीमति मीरा बाई उइके, श्रीमति राजकुमारी उइके, श्रीमती जमुना बाई, श्रीमति वर्षा कुशराम, लछ्छो बाई, श्रीमति ज्ञानवती बाई मसराम, छोटी बाई मसराम, श्रीमति कृष्णा बाई कडोपा, श्रीमति भागवती बाई उइके, श्रीमति चेनवती गौड़, श्रीमति लक्ष्मी गौड़, श्रीमति प्रभावती मरावी, श्रीमति अकलवती मरावी, श्रीमति लक्ष्मी बाई बरकड़े केा हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आईं घटनास्थल पर 112 वाहन एवं 2 एम्बुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था दौरान उपचार श्रीमति चेनवती गौड़ 45 वर्ष एवं श्रीमति लछ्छो बाई 40 वर्ष, श्रीमति वर्षा कुशराम 45 वर्ष, श्रीमति गुमता बाई 40 वर्ष, श्रीमति कृष्णा बाई कडोपा उम्र 40 वर्ष सभी निवासी ग्राम बम्होरी की मौत हो गयी।
