स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, जमोड़ी पुलिस ने मारा छापा

आरोपियों को किया गिरफ्तार, विवेचना जारी

सीधी :बड़े शहरों की तर्ज पर सीधी शहर में भी स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में जमोड़ी थाना पुलिस द्वारा मारे गए छापे में हुआ। पुलिस द्वारा 11 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। जिसमे 5 युवतियां, 5 युवक एवं स्पा सेंटर का मैनेजर शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के नाग मंदिर के समीप द थाई स्पा सेंटर का संचालन हो रहा था।

यह खबर भी सुर्खियों में थी कि स्पा सेंटर की आड़ में यहां देह व्यापार होता है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर इसे तस्दीक कराया गया। शिकायत सही मिलने पर आज शाम करीब 7 बजे पुलिस टीम द्वारा द थाई स्पा सेंटर में रेड कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में 5 युवतियां, 5 युवक एवं स्पा सेंटर का मैनेजर मिले। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इनका कहना है
शहर के नाग मंदिर के समीप संचालित द थाई स्पा सेंटर को लेकर मुखबिर से देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन कराया गया जो सही मिली।उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में रेड कार्यवाही के दौरान 5 युवतियां, 5 युवक एवं स्पा सेंटर मैनेजर को गिरफ्तार किया गया। सभी युवतियां बाहर की है। मामले में अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है।

डॉ.रविन्द्र वर्मा, पुलिस अधीक्षक सीधी

Next Post

तमन्ना भाटिया की फिल्म ओडेला 2 का टीजर रिलीज

Sun Feb 23 , 2025
प्रयागराज, (वार्ता) जानीमानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ओडेला 2 का टीजर रिलीज हो गया है। तमन्ना भाटिया ने 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन किया और अब वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। वह अपनी अगली बड़ी फिल्म ओडेला 2 […]

You May Like