रणदीप हुड्डा ने फिल्म ‘ईथा’ के लिए बढ़ाया वज़न और बनाई दमदार बॉडी

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा नेअपनी आने वाली फिल्म ‘ईथा’ के लिए वज़न बढ़ाया है और दमदार बॉडी बनाई है। रणदीप हुड्डा ने एक बार फिर अपनी फिटनेस से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस बार उन्होंने जिम से एक मिरर सेल्फी शेयर की है, जिसमें उनका बढ़ा हुआ और दमदार शरीर साफ नज़र आ रहा है। हाल ही में अपने नए मूंछों वाले लुक को लेकर चर्चा में रहे रणदीप अब इस नई शर्टलेस तस्वीर में अपनी ज़बरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन दिखाते दिखे। यह लुक उनकी आने वाली फिल्म ‘ईथा’ के लिए है, जिसकी शूटिंग इस वक्त मुंबई में चल रही है।

तस्वीर शेयर होते ही कमेंट सेक्शन में फैंस की भरमार हो गई। लोग आग और लाल दिल वाले इमोजी जमकर पोस्ट करने लगे। एक फैन ने लिखा, “भाई, वज़न बढ़ाना और घटाना कोई आपसे सीखे!” वहीं किसी ने उन्हें सीधा “हॉटेस्ट” कह दिया।

इस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर उत्साह इसलिए भी बढ़ गया क्योंकि यह लुक फैंस के लिए पूरी तरह नया नहीं था। कुछ दिन पहले ही रणदीप को मुंबई में शूट के बाद देखा गया था, जहां उनकी घनी मूंछें और पहले से ज़्यादा भारी-भरकम बॉडी नज़र आई थी। उस वक्त का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और उनका नया लुक चर्चा का विषय बन गया था।

रणदीप हुड्डा अपने किरदारों के लिए शरीर में बड़े बदलाव करने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए फैंस को पूरा भरोसा है कि यह दमदार बॉडी उनकी अगली फिल्म ‘ईथा’ के लिए ही है। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है और इसका निर्देशन लक्ष्मीकांत उतेकर कर रहे हैं।

प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “रणदीप अपने काम को लेकर हमेशा बेहद गंभीर रहते हैं। किसी किरदार के लिए अगर खास लुक या बॉडी की ज़रूरत होती है, तो वह पूरी तरह उसमें डूब जाते हैं। ‘ईथा’ के लिए भी वह अपनी ताकत बढ़ाने और बॉडी को और भारी बनाने पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।”

 

 

 

Next Post

‘मां बहन’ में कॉमिक अंदाज में नजर आयेंगी तृप्ति डिमरी

Thu Feb 5 , 2026
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी अपनी आने वाली फिल्म ‘मां बहन’ में कॉमिक अंदाज में नजर आयेंगी। ‘बुलबुल’ और ‘क़ाला’ के बाद, तृप्ति डिमरी अपनी अगली नेटफ्लिक्स फिल्म ‘मां बहन’ के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसे सुरेश त्रिवेणी ने निर्देशित […]

You May Like