15 हजार रुपए देकर महिला ने लगवाई थी कार में आग

इंदौर: विजयनगर क्षेत्र में कार में आग लगाने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. विजय नगर में रहने वाले 34 वर्षीय फरियादी कपिल चौहान की वेगनआर कार नम्बर एमपी 09 डब्ल्यूई 6887 में 16 मार्च की रात आग लगा दी गई थी.विजयनगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. विशेष टीम ने करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की जांच, साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान की. शनिवार को अजय चौहान को निरंजनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी भागने के प्रयास में गिर गया, जिससे उसे चोट लग गई. उसका उपचार कराया गया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह कृत्य मनीषा अग्रवाल के कहने पर किया था. महिला ने उसे 15 हजार देकर यह काम करवाया था. साजिश का कारण फरियादी के छोटे भाई की बेटी की शादी न होने पर बदला लेना बताया गया. जांच में यह भी सामने आया कि महिला पहले फरियादी पक्ष की मोटरसाइकिल चोरी करवाने में शामिल रही थी. आरोपी के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में महिला से हुई व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्ड मिले, जिससे साजिश की पुष्टि हुई. दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. मामले की अन्य पहलुओं की जांच जारी है.

Next Post

कार से ले जा रहा था अवैध शराब, गिरफ्तार

Mon Mar 30 , 2026
इंदौर: लसुड़िया पुलिस ने अवैध शराब ले जाते एक कार चालक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 108 लीटर अवैध शराब पकड़ी है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध […]

You May Like