कार से ले जा रहा था अवैध शराब, गिरफ्तार

इंदौर: लसुड़िया पुलिस ने अवैध शराब ले जाते एक कार चालक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 108 लीटर अवैध शराब पकड़ी है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब कार में ले जाकर कैलोद हाला क्षेत्र में किसी को देने वाला है.

सूचना पर विश्वास कर हमराही फोर्स के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और कार को घेराबंदी कर रोका. कार चालक ने अपना नाम शुभम पिता मेहरबान सिंह चौधरी बताया. तलाशी के दौरान कार में 8 पेटी देशी शराब और 3 पेटी अंग्रेजी बियर के 108 लीटर शराब के बॉक्स पाए गए. आरोपी ने शराब के लिए कोई लाइसेंस या परमिट न होने की बात स्वीकार की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी से शराब के स्रोत के संबंध में भी कड़ी पूछताछ की जा रही है

Next Post

यंग वॉरियर इटारसी टीम बनी चैम्पियन

Mon Mar 30 , 2026
बुधनी। नगर के दशहरा ग्राउंड में आयोजित 6 दिवसीय 8 साइड रात्रिकालीन बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हुआ. प्रतियोगिता का आयोजन डीडी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा किया गया, जिसमें आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आई 32 टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का […]

You May Like