पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम ने 2.36 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण

रीवा। शहर के वार्ड क्रमांक 10 शिव नगर में 2.36 हेक्टेयर भूमि में किये गये अवैध कब्जे को पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम ने मुक्त कराया. पूर्व में विवाद की स्थित निर्मित हुई थी जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही रोक दी गई थी.

नोटिस देने के बावजूद जब अतिक्रमण नही हटा तो पूरी तैयारी के साथ मंगलवार को नगर निगम का दल पहुंचा और सुबह से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की गई. अतिक्रमण हटने के बाद निर्माण को लेकर लेकर ले आउट भी किया गया. नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्र. 10 शिवनगर में पीएम आवास योजना अंतर्गत आवासीय/ व्यावसायिक कॉम्पलेक्स हेतु आवंटित 2.36 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमणकारियों के अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया. गौरतलब है कि निगमायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासीय/ व्यावसायिक भवनों के निर्माण, जिसमें 24 दुकानें एवं 4 ऑफिस यूनिट प्रस्तावित हैं, आवंटित भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए 10 फरवरी तक की समय-सीमा निर्धारित की थी. उक्त निर्देश के पालन में कार्रवाई करते हुए नगर निगम के सभी जोनों के अतिक्रमण अमले ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर शांतिपूर्वक तरीके से अनाधिकृत रूप से आवंटित भूमि पर लगाई गई कपड़े की बाड़ को हटाया तथा स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया. इसके उपरांत नियमानुसार निर्माण कार्य प्रारम्भ करने हेतु लेआउट डाला गया. उक्त निर्माण कार्य पूर्ण होने पर नगर निगम को जो राजस्व प्राप्त होगा, उसका उपयोग कमजोर वर्ग एवं भूमिहीन नगरवासियों को एएचपी अंतर्गत सर्वसुविधायुक्त एवं सुव्यवस्थित इडब्ल्यूएस क्वार्टर्स का निर्माण कराकर आवंटन किया जाएगा. बुधवार को निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी किये जाने की संभावना है. भूमि पूजन को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने है. भूमि पूजन को लेकर होड़ लगी है. कार्रवाई में कार्यपालन यंत्री एचके त्रिपाठी, सहायक यंत्री राजेश चतुर्वेदी, टीआई विश्वविद्यालय मौजूद रहे.

Next Post

अड़ीबाजी के मामलों में फरार, इनामी बदमाश भारत उर्फ बब्बू गिरफ्तार

Tue Feb 10 , 2026
भोपाल। टीटी नगर थाना पुलिस ने फरार ढ़ाई हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ अडीबाजी के मामले दर्ज है. कोर्ट के आदेश के बाद बदमाश को जेल भेज दिया गया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बदमाश भारत उर्फ बब्बू के अटल पथ रोड […]

You May Like