
जम्मू, 27 अक्टूबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीमावर्ती आरएस पुरा इलाके में सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विश्वसनीय जानकारी मिलने पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया। इन पर आरोप है कि इन्होंने विदेशी खुफिया एजेंटों और आतंकवादी संगठनों (जिनमें पाकिस्तान स्थित संगठन भी शामिल हैं) से जुड़े लोगों के साथ संवेदनशील जानकारी साझा की थी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जम्मू के अखनूर और आरएस पुरा निवासी हैं। पुलिस ने ‘आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923’ की धारा 3 और 5 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इन गतिविधियों का पता लगाने, सुरक्षा पर पड़ने वाले संभावित असर को समझने और इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।
