पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगी परेड, कलेक्टर-एसपी ने देखा अंतिम पूर्वाभ्यास

शिवपुरी: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होगा। जिले के प्रभारी प्रद्युम्न सिंह तोमर ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ आयोजित होगा। आयोजन के लिये की जा रही तैयारियों का कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर निरीक्षण किया और फायनल रिहर्सल भी की गई।

इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले, तहसीलदार शिवपुरी सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि 15 अगस्‍त को प्रातः: 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेगें। विभिन्न विभागों के उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिस्त पत्र प्रदान कर सम्मानित करेगें।

समारोह में जिला पुलिस बल पुरुष एवं जिला पुलिस महिला बल, एनसीसी, स्काउट, शौर्या दल एवं होमगार्ड आदि टुकड़ी भाग लेगी।स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतिम पूर्वाभ्यास के तहत कलेक्टर रवीन्‍द्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के साथ जीप पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और परेड कमाण्‍डरो से परिचय प्राप्त किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश वाचन का भोपाल से सीधा प्रसारण भी जिला स्तरीय समारोह में किया जाएगा।

Next Post

एमपी बोर्ड 2026 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 7 फरवरी से 12वीं, 11 फरवरी से 10वीं की परीक्षाएं

Thu Aug 14 , 2025
ग्वालियर :मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम तय कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 3 मार्च तक और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होंगी। इस बार दोनों […]

You May Like