ग्वालियर में घरेलू गैस एवं डीजल, पेट्रोल की नहीं है किल्लत: कलेक्टर

ग्वालियर: जिले में घरेलू गैस सप्लाई निर्बाध चलती रहे और आमजनों को परेशानी नहीं आएगी जिले में घरेलू गैस एवं डीजल, पेट्रोल की कोई परेशानी नहीं है। कमर्शियल गैस सिलेण्डर की कमी है। अस्पताल एवं हॉस्टल को उपलब्ध कराया जाएगा व्यवसायिक सिलेण्डर। कलेक्टर रूचिका चौहान ने कलेक्टर सभागार में गैस एजेंसी संचालकों, चेंबर ऑफ कॉमर्स, कैट ,व्यवसायियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि विभागीय अधिकारी जिले में घरेलू गैस की मांग को आंकलन करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अगर कोई घरेलू गैस सिलेण्डर से किसी ने व्यवसायिक सिलेण्डर में रिफिलिंग करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा है कि शहर में घरेलू गैस के लिए अवंतिका एवं अन्य गैस एजेंसियों की गैस लाइन उपलब्ध है। जिसे भी आवश्यकता है वह गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकता है।

कलेक्टर रूचिका चौहान ने बैठक में कहा है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस उपलब्ध है। जिले में घरेलू गैस, डीजल एवं पेट्रोल की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। जिलेवासियों को घरेलू गैस, पेट्रोल एवं डीजल के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह एजेंसी के साथ मिलकर जिले में घरेलू गैस की मांग का आंकलन करें, जिससे गैस सप्लाई में परेशानी नहीं हो।

उन्होंने कहाकि शहर में गैस सिलेण्डर एवं पाईप लाइन के माध्यम से सप्लाई की जा रही है। कलेक्टर रूचिका चौहान ने खाद़य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह गैस एजेंसी से संपर्क बनाए रखें किसी भी परेशानी आने पर तत्काल कार्रवाई करें। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस सिलेण्डर से किसी अन्य सिलेण्डर में गैस रिफिलिंग नहीं करें, ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

छः अवैध कॉलोनियों पर निगम का चला बुल्डोजर

Thu Mar 12 , 2026
ग्वालियर: नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित 66 अवैध कॉलोनियों में से आज ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा वार्ड क्र. 66 के अन्तर्गत ग्राम सालूपुरा में कार्रवाई की […]

You May Like