छुहिया घाटी में दंपति को ट्रक ने कुचला, पति की मौत पत्नी घायल

रीवा, रीवा की छुहिया घाटी में एक बेहद ही दर्दनाक सडक हादसा हुआ है. यहां तेज रफतार ट्रक के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद उन्हें कुचल दिया. घटना के दौरान ट्रक के पहिया में बाइक फंस गई जिसे ट्रक चालक काफी दूर तक घसीटता रहा, इस दौरान बाइक सवार दंपति में पति की मौके ही दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है.

जनकारी के मुताबिक उमरिया जिले के पाली निवासी शेख अजमल हुसैन अपनी पत्नी को बाइक में बैठाकर रीवा के गढ स्थित मायके पहुंचाने आ रहे थे. बइक सवार दंपति जैसे ही छुहिया घाटी पहुंचे, तभी तेज रफतार ट्रक के चालक नें बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद चालक बाइक को काफी दूर तक धसीटते ले गया, जिससे बाइक सवार शेख अजमल हुसैन की मौत हो गई जबकि पत्नी सफीकुन्निशा गंभीर रूप से घायल है. फिलहाल पुलिस नें धायल महिला सहित म्रतक के शव को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया है, जहां पंचनामा कार्यवाही कर शव का पीएम कराया जा रहा है, तो वहीं घायल महिला का उपचार अभी जारी है.

Next Post

सरकार नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, अपनी बात से मुकरे राहुल : जितेन्द्र सिंह

Tue Jul 21 , 2026
नयी दिल्ली 21 जुलाई (वार्ता) सरकार ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री आवास के निकट धरने पर बैठे कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी से बातचीत के बाद नीट और उससे संबंधित आंदोलन के सभी विषयों पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है लेकिन श्री गांधी दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से […]

You May Like