![]()
जबलपुर। जिला बार एसोसिएशन जबलपुर ने विधि छात्रों को चेतावनी दी है कि वे अधिवक्ता के गणवेश में अदालत परिसर में दाखिल न हों। ऐसा करते पाए जाने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला बार अध्यक्ष मनीष मिश्रा व सचिव ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने साफ किया कि विधि छात्रों को काले पेंट, सफेद शर्ट, काली टाई पहनकर आने की छूट है। इससे वकील और उनके बीच विभेद बना रहता है। ऐसी शिकायतें मिली हैं कि कई विधि छात्र एमपी स्टेट बार काउंसिल में पंजीयन के बिना ही वकील की भांति कोर्ट आने की गलती कर रहे हैं। यह तरीका गैर कानूनी है। किसी भी अदालत में इस तरह प्रवेश करना ठीक नहीं। नियमानुसार विधि छात्रों को उस अधिवक्ता का पहचना पत्र लेकर प्रवेश करना चाहिये, जिसके अधीनस्थ ट्रेनिंग कर रहे हैं। जिस बार उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, महिला उपाध्यक्ष ज्योति राय, सह सचिव मनोज शिवहरे, कोषाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा, पुस्तकालय सचिव शैलेन्द्र यादव, कार्यकारणी सदस्य रवीन्द्र दत्त, प्रशांत नायक, अनुभव शर्मा (सीपूद्ध) अर्जुन साहू, दुर्गेश मनाना व मनोज तिवारी ने उम्मीद जताई है कि विधि छात्र गरिमा का परिचय देंगे।
