CM आज जैसीनगर से करेंगे अन्न सेवा जागरूकता योजना का शुभारंभ

सागर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव आज 25 सितंबर को सागर जिले के प्रवास पर आ रहे है। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में अन्न सेवा जागरूकता योजना का शुभारंभ करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव लगभग 215 करोड़ की लागत के निर्माण कार्याे का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री जैसीनगर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, के हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव सागर के महाकवि पद्माकर सभागार मोतीनगर में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर आयोहित गोष्ठि एवं सम्मान समारोह में भाग लेंगे।

 

Next Post

सिंहस्थ: इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन के काम ने पकड़ी गति

Thu Sep 25 , 2025
उज्जैन:सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर सुखद खबर यह है कि इंदौर से उज्जैन तक बनने वाले सिक्स लेन का वाइडक कार्य उज्जैन में प्रारंभ हो गया है, महामृत्युंजय द्वार को बाईपास करते हुए सिक्सलेन सड़क नानाखेड़ा होते हुए स्टेडियम की ओर टर्न करेगी.महाकाल की नगरी उज्जैन आने वाले वर्षों में और […]

You May Like