ग्वालियर: नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित 66 अवैध कॉलोनियों में से आज ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा वार्ड क्र. 66 के अन्तर्गत ग्राम सालूपुरा में कार्रवाई की गई।
रकवा 15.30 हेक्टेयर (कुल 06 अवैध कॉलोनी) भूमि पर पुष्पा साहू पत्नी महेन्द्र सिंह, साधूराम पुत्र गुलाब सिंह, रंजीत गुर्जर, केशव पुत्र महेन्द्र, जितेन्द्र, कैलाश पुत्र हरनारायण, एम.जी. एस. डवलपर्स पार्टनर महेश, दयाशंकर साहू, देवेन्द्र प्रजापति, प्रियंका सिंह, राधेश्याम डवलपर्स सौरभ जैन पुत्र गिरीश जैन, दयाशंकर पुत्र नीरज शर्मा आदि द्वारा अवैध कॉलोनियों में सड़क, सीवर, बाउण्ड्रीवॉल एवं विद्युत पोल आदि निर्माण किये गये थे, जिन्हें हटाने की कार्यवाही की गई।
