शिक्षा का मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान: नरेन्द्र सिंह

ग्वालियर:शिक्षा का जीवन में उतना ही महत्व है जितना मनुष्य के शरीर में रीढ़ की हड्डी का होता है। केआरजी कॉलेज में वार्षिक उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छात्राओं को संबोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि केआरजी कॉलेज ग्वालियर-चंबल अंचल का ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश का अव्वल कॉलेज है। यहां की छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि देश ओर प्रदेशों की सरकार ने भी महिला शिक्षा के लिए अनेक सार्थक प्रयास किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई शिक्षा नीति दी है। जीवन में शिक्षा बहुत जरूरी है लेकिन हमें अपनी संस्कृति,अध्यात्म पर भी गर्व करना चाहिए।

समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि देश अमृत काल में वर्ष 2047 में युवाओं के हाथ में होगा। महिला शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। आज महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने महाविद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन भी किया।विधान सभा अध्यक्ष एवं अतिथियों ने महाविद्यालय की छात्राओं को विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मान भी किया। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।

Next Post

सड़क हादसे में बैंककर्मी युवक की मौत

Thu Mar 12 , 2026
भिंड: भिंड में गोपालपुरा रोड ढाबा के पास सड़क हादसे में सुबोध सिंह जादोन की मौत हो गई। सुबोध सिंह जादोन ग्राम हरोली माधोगड़ उत्तर प्रदेश के निवासी थे जो एचडीएफ़सी बैंक शाखा लहार में कार्यरत थे। उन्हें घायल होने के बाद नज़दीकी शा. स्वास्थ्य केंद्र मिहोना भेजा गया जहाँ […]

You May Like