पुरानी इटारसी में विश्वकर्मा जयंती पर हुआ हवन पूजन

इटारसी। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुरानी इटारसी के बजरंग पान भंडार पर आज श्री गौड मालवीय ब्राह्मण समाज के लोगों के द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूजन अर्चना कर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक बंधुओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पुरानी इटारसी के बजरंग पान भंडार पर प्रतिवर्ष विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की पूजन की जाती है इस वर्ष भी धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पुरुषोत्तम मालवीय, नंद लाल ठेकेदार, रामभरोस मालवीय, ओमप्रकाश मालवीय, सुभाष मालवीय, जगदीश मालवीय, राजकुमार मालवीय, पवन मालवीय, उमाशंकर मालवीय, नवीन मालवीय, अवधेश मालवीय सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुवर उपस्थित थे।

Next Post

विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य शोभायात्रा समारोह

Wed Sep 17 , 2025
भोपाल। पीर गेट पर सर्व विश्वकर्मा समाज समिति द्वारा विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भगवान श्री विश्वकर्मा पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भव्य शोभायात्रा निकाली, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रद्धा और उल्लास के साथ आगे बढ़ी। शोभायात्रा में समाज […]

You May Like