कोल वाहन ट्रेलर के चपेट में आने से युवक की मौत

सिंगरौली । जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ोखर में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जहां गुस्साए मृतक के परिजनों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर शव को सड़क पर रख चक्काजाम शुरू कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कोयला परिवहन में लगे एक ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 10 बीपी 5633 की चपेट में आने से राजेश विश्वकर्मा पिता गोविंद प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। घटना से नाराज मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ कोयला परिवहन वाहनों में तोड़फोड़ की भी सूचना है, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। हालात को देखते हुए गोरबी चौकी प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह भी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधर समाचार लिखे जाने तक स्थानीय लोग घटनास्थल पर डटे हुए थे। तहसीलदार सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे थे। ००००

वाहन के आगे लगाया था युवक छलांग

बरगवां पुलिस के सूत्र बताते हैं कि मृतक राजेश विश्वकर्मा अपने घर के परिसर में परिजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद कर रहा था और बात इतनी बढ़ गई की वह गुस्से में आकर गोंदवाली तरफ से बरगवां की ओर आ रहे कोल वाहन ट्रेलर के सामने कूद पड़ा, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। लेकिन अब परिजन अपनी खूद की गलती न मानकर वाहनों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ किये हैं। राजेश विश्वकर्मा के घर में किस बात को लेकर विवाद हुआ है, पुलिस की विवेचना के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Next Post

NEET UG Result: जबलपुर के आर्यमान एमपी टॉपर, भोपाल के आदर्श लोधी बने सिटी टॉपर

Fri Jul 17 , 2026
  भोपाल। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित नीट-यूजी 2026 के परिणाम में मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जबलपुर के आर्यमान सिंह सोलंकी प्रदेश टॉपर बने, वहीं राजधानी भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय के 23 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इनमें आदर्श […]

You May Like