नाबालिग के दुष्कर्मी को विदिशा से धर दबोचा

सीहोर। मंडी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को विदिशा से गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार 23 अगस्त को नाबालिगने थाना मंडी मेंशिकायत दर्ज कराई थी. उसने आरोप लगाया कि आरोपी सौरभ चिडार उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ विदिशा ले गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध कई बार शारीरिक संबंध बनाए. पीडि़ता 16 अगस्त को अपने पिता के साथ सीहोर वापस आई थी. इसके बाद 22 अगस्त को सोनोग्राफी में उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. थाना प्रभारी अर्चना सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम विदिशा भेजी गई. जहां सिविल लाइन थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन के सहयोग से सौरभ चिडार, निवासी राजा भैय्या कॉलोनी विदिशा को गिरफ्तार किया गया. इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सुनीता बेतवाल, सचिन सिंह जाट एवं ज्योति यादव की भूमिका रही.

Next Post

एल्डरलाइन 14567 पूरे भारत में वरिष्ठ नागरिकों को जानकारी, दिशा-निर्देश और समर्थन देता है

Wed Sep 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने वरिष्ठ नागरिकों की 8.67 लाख से अधिक फोन कॉल का जवाब दिया है, जो एक अनवरत प्रक्रिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल डिफेंस इसे लागू करने पर नज़र रखता है। इसे वित्तीय वर्ष 2021 […]

You May Like