
मंडला। मंडला में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने विधानसभा में सवाल उठाया है। 28 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में विधायक ने तारांकित प्रश्न लगाकर सरकार से पूछा है कि स्मार्ट मीटर का उद्देश्य क्या है? जब हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगे हैं तो फिर नया खर्च क्यों? क्या इसकी राशि उपभोक्ताओं से वसूली जाएगी?
विधायक ने सरकार पर जनता से लूट का आरोप लगाते हुए सदन से सड़क तक विरोध की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता का आर्थिक शोषण नहीं होने देंगे। जनता ने भी विधायक की पहल का समर्थन करते हुए कहा कि अच्छा है कोई तो है जो हमारी आवाज उठा रहा है।
