निवारी रेलवे ट्रैक पर अज्ञात वृद्ध की दुर्घटना में मौत 

शोभापुर। शोभापुर के पास निवारी रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात वृद्ध की दुर्घटना के कारण जिसकी उम्र करीब 60 से 65 वर्ष है , की मौत हो गई है । एक्सीडेंट वाहन या ट्रेन से होना भी अभी अपुष्ट है । अज्ञात पुरुष उम्र करीब 60-65 वर्ष की मृत्यु होने के बाद पुलिस को मिली सूचना के बाद मौके पर एस आई सुरेश चौहान सहित पुलिस बल पहुंचा । वृद्ध के पास आइडेंटी प्रूफ ना होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई । पहचान जानने के लिए एस आई सुरेश चौहान द्वारा सोशल मीडिया में फोटो सर्कुलेट की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी । एसआई ने बताया कि वृद्ध के सर पर बाल नहीं थे तो वहीं माला पहने होने के कारण श्रद्धालु होने का अनुमान जरूर लगाया जा सकता है जो किसी यात्रा पर थे । चौकी प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा बनाने के बाद पी एम के लिए सोहागपुर भेज दिया गया है । शव का पोस्ट मार्टम आज हुआ ।

Next Post

CM डॉ. यादव ने किया LaLiga मुख्यालय का भ्रमण,MP  में PPP मोड पर शुरू होंगे फुटबाल एक्सीलेंस सेंटर 

Wed Jul 16 , 2025
भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी स्पेन यात्रा के पहले दिन की शुरूआत मैड्रिड स्थित विश्व प्रसिद्ध LaLiga मुख्यालय के भ्रमण से की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर खेल, युवा सशक्तिकरण और निवेश सहयोग पर केंद्रित संवाद किया। उन्होंने कहा कि LaLiga की खेल विशेषज्ञता […]

You May Like

मनोरंजन