अहमदाबाद, 28 मई, (वार्ता) गुजरात के अहमदाबाद में क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीपीएल) का दूसरा संस्करण 31 मई से शुरु होगा।
चिरिपाल ग्रुप के प्रमोटर और सीपीएल के सह-संस्थापक रोनक चिरिपाल ने बुधवार को यहां यूनीवार्ता को बताया कि सीपीएल 2025 गुजरात की क्रिकेट खेलने की भावना को जागृत कर सके और सच्ची प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने का एक प्रमुख मंच बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में लिया गया दूसरा दृढ़ कदम है।
क्रिकेट प्रीमियर लीग का दूसरा संस्करण एसजी हाईवे पर, निरमा यूनिवर्सिटी के सामने स्थित एसजीवीपी ग्राउंड्स में 31 मई से 14 जून, 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिरिपाल ग्रुप की प्रमुख पहल, सीपीएल का आयोजन करने का मिशन शीर्ष रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों और उभरती हुई स्थानीय प्रतिभाओं को एक संगठित, प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करके गुजरात के घरेलू क्रिकेट के परिदृश्य को नए स्तर पर ले जाना है।
