भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के लिए नीदरलैंड हुई रवाना

बेंगलुरु 28 मई (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम का 24 सदस्यीय दल कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई में 28 मई से शुरु हो रही एफआईएच प्रो लीग यूरोपीय चरण के लिए बुधवार को यहां से नीदरलैंड के लिए रवाना हो गई।

हॉकी इंडिया की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय महिला टीम आठ जून तक नीदरलैंड के एम्सटर्डम में अभ्यास करेगी। उसके बाद टीम लंदन जाएगी, जहाँ उसे ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना के खिलाफ अपने पहले चार मैच खेलने हैं। भारतीय महिला टीम 14 और 15 जून को ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम से भिड़ेगी, उसके बाद 17 और 18 जून को अर्जेंटीना की महिला टीम से मैच खेलेगा। इसके बाद, टीम 19 जून को एंटवर्प जाएगी, जहाँ उसे बेल्जियम की राष्ट्रीय टीम के खिलाफ 21 और 22 जून को अपने अगले दो मैच खेलने है। भारतीय टीम 28 और 29 जून को जर्मनी के बर्लिन में चीन के खिलाफ दो मैचों के साथ यूरोपीय चरण का समापन करेंगी।

नीदरलैंड रवाना होने से पहले भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि हमारे लिए एफआईएच प्रो लीग का एक बहुत ही महत्वपूर्ण चरण है, क्योंकि हम चार बहुत मजबूत टीमों से मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि हम अपने मैचों से पहले एम्सटर्डम में अपनी रणनीति को और बेहतर बनाएंगे।

Next Post

कल सीधी में कांग्रेस की जय हिंद रैली 

Wed May 28 , 2025
सीधी।मध्य प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कल सीधी में शाम 4:00 बजे से जय हिन्द रैली और संविधान बचाओ अभियान का आयोजन कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर अस्पताल चौक होते हुए कलेक्ट्रेट चौक तक किया जाना है तत्पश्चात बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन होना है। […]

You May Like