दिल्ली चुनाव में भाजपा महाविजय हासिल करेगीः शिवराज

*राहुल गांधी के सवाल पर कहा कि बजट का गोली के घाव से क्या लेना देना*

ग्वालियर। अल्प प्रवास पर रविवार को ग्वालियर आये केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की महाविजय हासिल होने का दावा किया है। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ में हुई घटना पर दुख जताया। वहीं उन्होंने बजट को सबके विकास व कल्याण और आत्मनिर्भर भारत का बजट बताया।

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह रविवार को मुरैना में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे थे। ग्वालियर विमानतल पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने उनकी अगवानी की। विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा में शिवराज सिंह ने बजट पर राहुल गांधी के सवाल पर कहा कि बजट का गोली के घाव से क्या लेना देना है। राहुल स्वयं नहीं बोलते उनके लिए कोई और लिखता है। बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत सरकार ने दी है। अब 12 लाख रुपए के लिए कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। शिवराज सिंह ने कहा कि किसान, युवा, माता-बहन हो, मध्यम वर्ग या गरीब हो सबके कल्याण के लिए यह बजट नया मार्ग प्रशस्त करेगा। मध्यप्रदेश के लिए भी बजट में बहुत कुछ है। उन्होंने कहा कि राहुल न बजट जानते हैं उनको बस विरोध करना है। बजट को जनता के भाव व नजरिया से देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बजट में ग्रामीण विकास में गांव स्वावलंबी बने और गांव का हर व्यक्ति जुड़े और गरीब मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया गया है। यह आत्म निर्भर भारत का बजट है। दिल्ली विधानसभा चुनाव पर उनका कहना था कि दिल्ली चुनाव में साफ दिख रहा है भारतीय जनता पार्टी महाविजय हासिल करने जा रही है।

Next Post

सौरभ की फरारी में मदद करने वाले का खुलासा 

Sun Feb 2 , 2025
पूछताछ के लिए नोटिस जारी करेगी लोकायुक्त पुलिस भोपाल, 2 फरवरी. आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की फरारी के दौरान मदद करने वाले का खुलासा हो गया है. पूछताछ के दौरान सौरभ ने अपने उस […]

You May Like