सेवानिवृत्ति से पहले देहदान का संकल्प, राष्ट्रहित में दिए 1.01 करोड़

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अवनींद्र कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति से पहले लिए गए दो बड़े संकल्पों ने उनके विदाई समारोह को खास बना दिया। न्यायमूर्ति सिंह और उनकी धर्मपत्नी ने सेवानिवृत्ति से तीन दिन पहले नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर पहुंचकर देहदान का संकल्प लिया। वहीं, उन्होंने राष्ट्रहित में उपयोग के लिए अपनी जीपीएफ राशि से 1 करोड़ 1 लाख रुपए दान करने की घोषणा की। इन दोनों पहलों की समारोह में विशेष रूप से सराहना की गई। हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन, जबलपुर द्वारा 18 सितंबर को बार सभागार में आयोजित भावभीने फेयरवेल समारोह में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे, प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस विवेक रूसिया, एडवोकेट जनरल उमाकांत शर्मा, सीनियर एडवोकेट काउंसिल के चेयरमैन तथा बार अध्यक्ष संजय अग्रवाल और सचिव निखिल तिवारी मंचासीन रहे। मुख्य पीठ जबलपुर में पदस्थ हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीशों ने भी समारोह में शिरकत की। अपने संबोधन में जस्टिस सिंह ने कार्यकाल को सहज और सफल बताते हुए बार एवं न्यायिक बिरादरी के प्रति आभार जताया।

इनकी रही उपस्थिति 

समारोह का संचालन बार सचिव निखिल तिवारी ने किया, जबकि अध्यक्षता संजय अग्रवाल ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, संयुक्त सचिव सौरभ भूषण श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गंगराड़े, पुस्तकालय सचिव आनंद नायक तथा कार्यकारिणी सदस्य अक्षय पवार, विजय कुमार शुक्ला, मनहर दीक्षित, स्वाति असीम जॉर्ज और अर्जुन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों का योगदान रहा।

Next Post

राहुल के आरोप पर भाजपा ने किया पलटवार 

Fri Sep 18 , 2026
नई दिल्ली,चुनाव आयोग द्वारा तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह के संबंध में लिए गए निर्णय के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा और चुनाव आयोग के संदर्भ में दी गई प्रतिक्रिया पर भाजपा ने पटलवार किया है. उल्लेखनीय है कि राहुल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखे […]

You May Like