एमपी बोर्ड 2026 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 7 फरवरी से 12वीं, 11 फरवरी से 10वीं की परीक्षाएं

ग्वालियर :मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम तय कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 3 मार्च तक और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होंगी। इस बार दोनों कक्षाओं की शुरुआत हिंदी विषय के पेपर से होगी। सभी लिखित परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी। परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा, जबकि परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। उत्तरपुस्तिका परीक्षा आरंभ होने से 10 मिनट पूर्व और प्रश्नपत्र 5 मिनट पहले वितरित किए जाएंगे। प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 10 फरवरी से 10 मार्च के बीच किया जाएगा।
हाईस्कूल परीक्षा का टाइम टेबल
11 फरवरी को हिंदी, 13 फरवरी को उर्दू, 14 फरवरी को नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेम वर्क के सभी विषय एवं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, 17 फरवरी अंग्रेजी, 19 फरवरी संस्कृत, 20 फरवरी को मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, भाषा के पेपर होंगे। वहीं, 24 फरवरी को गणित, 27 फरवरी को विज्ञान और 2 मार्च को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा।
12 वीं का टाइम टेबल
7 फरवरी को हिंदी, 9 फरवरी को उर्दू, मराठी, 20 फरवरी को अंग्रेजी, 13 फरवरी को भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैंंडरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एंड फिशरीज, विज्ञान के तत्व और भारतीय कला का इतिहास का पेपर होगा। 14 फरवरी को बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज, 16 फरवरी को संस्कृत, 17 फरवरी को ड्राइंग एंड डिजाइन।

18 फरवरी को रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली ऑफ साईंंस एंड मैथेमेटिक्स यूजफूल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान। 19 फरवरी को मनोविज्ञान। 20 फरवरी को नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेम वर्क के सभी विषय, शारीरिक शिक्षा। 21 फरवरी को कृषि, होम साइंस (कलां समूह), एकांउटेंसी। 23 फरवरी को बायोलॉजी। 25 फरवरी को गणित। 26 फरवरी को राजनीति शास्त्र। 27 फरवरी को इंफॉरमेटिक प्रेक्टिसेस। 2 मार्च को समाज शास्त्र और 3 मार्च को भूगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एंड हार्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया- विज्ञान एवं स्वास्थ्य।

Next Post

आईटीएम के छात्र प्रवास ने किसानों की मदद के लिए बनाया स्मार्ट बिजूका

Thu Aug 14 , 2025
ग्वालियर :आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी में बीटेक के छात्र प्रवास सिंह का ‘स्मार्ट बिजूका‘ एग्री हैकाथाॅन-2025 (नेशनल लेवल इनोवेशन चैलेंज) में चर्चा का विषय बना रहा। यह इनोवशन न सिर्फ किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से सुरक्षित रखेगा, बल्कि खेतों पर हो रही हर […]

You May Like