दुर्घटना का कारण बन रहे स्पीड ब्रेकर डामर के बने स्पीड ब्रेकर नजर नहीं आते

ब्यावरा। नगर सहित राजगढ़ रोड एवं अन्य जगहों पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने तथा दुर्घटनाओं को रोकने बनाए गये डामर के स्पीड ब्रेकर स्वयं दुर्घटनाओं का कारण बन रहे है. डामर की ही सडक़ पर इन स्पीड ब्रेकर के नजर नहीं आने से आये दिन दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है.

विदित है कि नगर में स्थानीय राजगढ़ रोड पर शासकीय कॉलेज के सामने सहित तीन-चार स्थानों तथा अन्य मार्गो पर स्पीड ब्रेकर है. किंतु डामर से बने यह स्पीड ब्रेकर से एकाएक वाहन चालक दग्भ्रमित हो जाते है. समीप आने पर जब स्पीड ब्रेकर दिखाई देते है और ब्रेक लगाया जाता है तो वाहन अनियंत्रित होकर फिसल जाते है. शुक्रवार को भी कॉलेज के सामने स्पीड ब्रेकर पर वाहन अनियंत्रित होने का मामला सामने आया.

बना रहता है जोखिम

इस तरह के अव्यवस्थित स्पीड ब्रेकर के कई दुपहिया वाहन चालक वाहन अनियंत्रित होने से चोटिल तक हो चुके है. रात के अंधेरे में यह स्पीड ब्रेकर बिलकुल नजर नहीं आते है जिससे खतरा और बढ़ जाता है. जबकि स्पीड ब्रेकर पर थर्मोप्लास्टिक पेंट किया जाता है ताकि यह दूर से ही नजर आ जाये.

इनका कहना है:

स्पीड ब्रेकर व्यवस्थित किया जाकर इन्हें सुरक्षित करवाया जाएगा. स्पीड ब्रेकर पर थर्मोप्लास्टिक पेंट कराया जायेगा ताकि दूर से ही वाहन चालको को स्पीड ब्रेकर नजर आ सके.

पी.एन. धनवाल
एसडीओ
पीडब्ल्यूडी विभाग ब्यावरा

Next Post

अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष ने की सगाई

Sat Nov 1 , 2025
अल्लू शिरीष ने अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका से सगाई कर ली। शिरीष ने सगाई की फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने अपनी जिंदगी के प्यार से खुशी-खुशी सगाई कर ली। साउथ इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई और अभिनेता अल्लू शिरीष ने अपनी […]

You May Like