कलेक्टर ने पर्यटन कॉन्क्लेव की तैयारियों का लिया जायजा,कल आयेंगे मुख्यमंत्री

रीवा:रीवा में 26 और 27 जुलाई को पर्यटन कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 26 जुलाई को शाम 4 बजे कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे.कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में की जा रही पर्यटन कॉन्क्लेव की तैयारियों का जायजा लिया. कलेक्टर ने कहा कि कॉन्क्लेव में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण तथा विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे.

मुख्य हाल में इनके बैठने की समुचित व्यवस्था करें. मुख्यमंत्री जी तथा उप मुख्यमंत्री जी के आगमन मार्ग एवं मंच की साज-सज्जा के संबंध में निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार तैयारी करें. कलेक्टर ने पर्यटन कॉन्क्लेव के प्रचार-प्रसार, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, प्रदर्शनी की तैयारियाँ तथा अतिथियों के स्वागत के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए.

कलेक्टर ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए. मौके पर उपस्थित आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी तथा पर्यटन विभाग अधिकारियों एवं नोडल एजेंसी के प्रतिनिधियों ने कॉन्क्लेव के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी.

Next Post

नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गया परिवार, रतनगढ़ माता मंदिर यात्रा के दौरान हादसा

Fri Jul 25 , 2025
शिवपुरी: पिछोर थाना क्षेत्र में रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का समूह रपटे को पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गया। हादसे में तीन लोग बह गए जिनमें से दो को बचा लिया गया, जबकि एक महिला की मौत हो गई। काली पहाड़ी […]

You May Like