अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष ने की सगाई

अल्लू शिरीष ने अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका से सगाई कर ली। शिरीष ने सगाई की फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने अपनी जिंदगी के प्यार से खुशी-खुशी सगाई कर ली।

साउथ इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई और अभिनेता अल्लू शिरीष ने अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका से सगाई कर ली है। इस खुशखबरी की जानकारी खुद शिरीष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी, जहां उन्होंने सगाई की मनमोहक फोटोज शेयर कीं।

अल्लू शिरीष ने इंस्टाग्राम पर सगाई समारोह की झलकियां पोस्ट कीं, जिनमें वे और नयनिका एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरों पर प्यार और खुशी साफ झलक रही थी। इस मौके पर परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। पोस्ट के कैप्शन में शिरीष ने लिखा कि अंततः अपनी जिंदगी के प्यार नयनिका से खुशी-खुशी सगाई कर ली है।

Next Post

तुर्की के होटल में लगी भीषण आग के लिए 11 लोगों को आजीवन कारावास की सजा

Sat Nov 1 , 2025
इस्तांबुल, 01 नवंबर (वार्ता/सिन्हुआ) तुर्की की एक अदालत ने शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी प्रांत बोलू के एक होटल में लगी भीषण आग के मामले में 11 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जनवरी में लगी इस भीषण आग में 78 लोग मारे गए थे। बोलू के प्रथम उच्च आपराधिक […]

You May Like

मनोरंजन