दतिया: आगामी 24 फरवरी को राजधानी भोपाल में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी दिन दतिया को नए एयरपोर्ट की सौगात भी देंगे। ये एयरपोर्ट दतिया में बनकर तैयार है। पीएम नरेंद्र मोदी भोपाल से ही एयरपोर्ट का वर्चुअल शुभारंभ कर सकते हैं। 184 एकड़ विकसित किया गया.
दतिया एयरपोर्ट पूरी तरह बनकर तैयार है। दतिया एयरपोर्ट साढ़े सात लाख से ज्यादा की आबादी को सेवाएं देगा, जिसमें दतिया के साथ साथ मुरैना, शिवपुरी और एमपी से लगे यूपी के ललितपुर और मऊरानीपुर के रहने वालों को भी इसका लाभ मिलेगा। यहां बड़े शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
