जबलपुर: माढ़ोताल और रांझी क्षेत्र में दो अलग-अलग वारदातों में असमाजिक तत्वों ने अवैध तरीके से रुपयों की मांग करते हुए युवकों पर चाकूओं से हमला कर दिया। जिसमें दो युवकों को गंभीर चोटे आई है। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामलों को विवेचना में लिया है।पुलिस ने बताया कि आईटीआई चुंगीनाका निवासी 20 वर्षीय अंकित खटीक बीती रात अपने साथी नकुल खटीक, राज पटेल व वरुण चौरसिया के साथ्ण मिलकर मोहल्ले में होने वाले शिव महापुराण के लिये चंदा इकट्टा कर रहे थे।
उसी समय माढ़ोताल निवासी अनूप व उसका साथी पहुंचे और पूछने लगे कितना चंदा हुआ, जैसे ही अंकित ने कहां कुछ भी नहीं हुआ और तुम्हें क्या मतलब, इसी बात पर अनूप ने रुपयों की मांग करते हुए मारपीट शुरु कर दी। विरोध करने पर चाकू से हमला कर अंकित के हाथ में चोट पहुंचा दी। इसी प्रकार रांझी पुलिस ने बताया कि साई विहार में रहने वाला 20 वर्षीय साहिल कोल अपने रिश्ते के भाई पंकज के साथ चाबी लेने सूजल रैकवार के घर गया था।
वहां से वापस आते समय उन्हें रास्तें में नमन रैकवार व अनुज कोल मिले, जिन्होंने पंकज से एक हजार रुपयों की मांग शुरु कर दी। उन्होंने रुपये देने से मना किया तो दोनों आरोपियों ने मारपीट शुरु कर दी, इसी बीच नमन ने चाकू से हमला कर साहिल के दोनों पैरों की जांघ में चोट पहुंचा दी। पुलिस ने उक्त दोनों मामलों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
