सूने घर में हजारों रूपये की हुई चोरी 

सिंगरौली । खुटार चौकी क्षेत्र के बुधेला गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए एक परिवार के सूने घर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर घर के पीछे से छत के रास्ते अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात व 1 लाख नकद लेकर फरार हो गए। परिजनों के घर लौटने पर कमरों का सामान बिखरा पड़ा मिला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोरी गए जेवरों की कीमत करीब लाखों रूपये की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खुटार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछतांछ कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Next Post

सड़क हादसे में बाईक सवार युवक की मौत

Sat Jun 27 , 2026
सिंगरौली । मोरवा थाना क्षेत्र के समीपी शुक्लामोड़ के पहले आज शनिवार की शाम करीब 7 बजे सड़क हादसे में बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोरवा के काटामोड़ निवासी बब्बेलाल बैगा उम्र 24 वर्ष मोटरसाइकिल से बाजार कर वापस जा रहा था कि शुक्लामोड़ […]

You May Like