मुनाफावसूली से बाजार ढेर

मुंबई, 24 अप्रैल (वार्ता) विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर ऊंचे भाव पर हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और इटरनल समेत 16 दिग्गज कंपनियों में हुई मुनाफावसूली से शेयर बाजार पिछले लगातार सात कारोबारी सत्र की तेजी गंवाकर आज गिरकर बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 315.06 अंक लुढ़ककर 80 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 79,801.43 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 82.25 अंक फिसलकर 24246.70 अंक पर आ गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.16 प्रतिशत उतरकर 43,590.49 अंक और स्मॉलकैप 0.01 प्रतिशत टूटकर 49,267.43 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4086 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1920 में लिवाली जबकि 2015 में बिकवाली हुई वहीं 151 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कुल 2930

कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1441 में गिरावट जबकि 1404 में तेजी रही वहीं 85 में टिकाव रहा।

बीएसई में सर्विसेज, धातु, हेल्थकेयर और कमोडिटीज में 0.63 प्रतिशत की तेजी को छोड़कर अन्य 17 समूहों में मुनाफावसूली का दबाव रहा। इस दौरान सीडी 0.33, ऊर्जा 0.06, एफएमसीजी 0.82, वित्तीय सेवाएं 0.40, इंडस्ट्रियल्स 0.18, आईटी 0.11, दूरसंचार 0.28, यूटिलिटीज 0.28, ऑटो 0.22, बैंकिंग 0.31, कैपिटल गुड्स 0.04, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.19, तेल एवं गैस 0.17, पावर 0.17, रियल्टी 1.39, टेक 0.59 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.24 प्रतिशत लुढ़क गए।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इससे ब्रिटेन का एफटीएसई 0.10, जर्मनी का डैक्स 0.36 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.74 प्रतिशत गिर गया जबकि जापान का निक्केई 0.49 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.03 प्रतिशत की तेजी रही।

Next Post

रॉयल रेंजर्स, ड्रीम एफसी और एमिटी की रोमांचक जीत

Thu Apr 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 अप्रैल (वार्ता) अनीता की शानदार हैट्रिक की मदद से रॉयल रेंजर्स ने सिटी एफसी को 3-0 से हरा कर डीएसए महिला प्रीमियर लीग में शानदार जीत दर्ज की। नेहरू स्टेडियम में खेले गए दिन के पहले मैच में हंस कैपिटल फुटबाल क्लब ने ईव्स स्पोर्ट्स क्लब पर […]

You May Like

Play sound