विद्युत लाइन का काम कर रहा आउटसोर्स का कर्मचारी घायल

रीवा, विद्युत विभाग के लापरवाही के बजह से खंभे में काम कर रहा आउटसोर्स कर्मचारी प्रदीप साकेत पिता स्वर्गीय छोटेलाल साकेत उम्र 33 वर्ष निवासी भेड़ोरी पोस्ट बीरखाम तहसील सेमरिया दुर्घनाग्रस्त हो गया.

जिसे तत्काल संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन हालात नाजुक बनी हुई है. इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी विभाग के द्वारा कोई मदद नही की जा रही है. जिसके लिए गरीब आउटसोर्स कर्मचारी के परिजनों ने शासन प्रशासन और बिजली विभाग से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है. घटना सिरमौर तहसील अंतर्गत विद्युत विभाग हिनौता डीसी का है जहा पर आउटसोर्स कर्मचारी शिवाकात शुक्ला के घर के पीछे भेड़ोरी में 11 हजार की जम्फर टूटने पर उसको सुधार रहा था जिसकी परमिट भी ली गयी थी लेकिन काम करते समय ही किसी ने परमिट की लाइट को चालू कर दिया. जिसके लापरवाही के वजह से ये घटना घट गई. जिसे संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है लेकिन विभाग का कोई भी कर्मचारी मदद के लिए आगे नही आया.

Next Post

जानवरों की हड्डियों से भरा पिकअप पकड़ा, गौ सेवकों ने आशंका जताई, प्रशासन ने नष्ट की हड्डियां

Wed Oct 1 , 2025
नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच शहर में ईदगाह के पास शेल्टर हाउस के समीप गौसेवकों की सूचना पर पुलिस ने एक पिकअप वाहन को पकड़ा। इस वाहन में जानवरों की हड्डियां भरी हुई थीं। गौ रक्षा दल और बजरंग दल से जुड़े गौसेवकों ने वाहन में भरी सामग्री और उसकी शहर […]

You May Like