लापरवाह तीन परियोजना अधिकारियों को नोटिस के निर्देश

रीवा: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें.इसके साथ दिसम्बर माह में दर्ज शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें. विकासखण्ड स्तर पर शिविर लगाकर शिकायतों का निराकरण करें. पेंशन तथा अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण कराएं.

जिला आपूर्ति अधिकारी खाद्यान्न पर्ची और खाद्यान्न वितरण से जुड़ी शिकायतों का तत्परता से निराकरण करें. कार्यपालन यंत्री पीएचई बिगड़े हैण्डपंपों का अभियान चलाकर सुधार कराएं. नलजल योजनाओं तथा हैण्डपंपों के सुधार से संबंधित शिकायतों का निराकरण करें. अधीक्षण यंत्री पीएचई कंदैला समूह नलजल योजना में कार्यरत वाल्व ऑपरेटरों की मजदूरी का भुगतान न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करें.

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर परियोजना अधिकारी जवा, सिरमौर तथा रीवा ग्रामीण को कारण बताओ नोटिस दें. सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा आयुक्त नगर निगम पेयजल स्त्रोतों की जाँच करा लें. बैठक में अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

छोटे ट्रक में ठूंस ठूंस कर भरे गए थे 34 मवेशी

Tue Jan 6 , 2026
सतना: छोटे ट्रक में 34 मवेशियों को ठूंस ठूंस कर भरने के बाद कसाईघर में वध के लिए ले जाया जा रहा था। लेकिन कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर मैहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ बेजुबानों को वध से बचा लिया। बल्कि पशु तस्करी में लिप्त […]

You May Like

मनोरंजन