केंद्र-राज्य की योजनाएं जनता तक पहुंचाए, कार्यकर्ता का सम्मान मेरा काम

इंदौर. प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं ऐसे पद पर नहीं हूं कि गर्व किया जाए. मुझ पर पार्टी और कार्यकर्ताओं का दायित्व है. आप केंद्र और राज्य की योजनाओं को जनता तक पहुंचाओ, बाकी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना मेरा काम और दायित्व है.

वह प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं को प्रणाम करता हूं. आज इंदौर में पहली बार मालूम पड़ा कि यहां के कार्यकर्ता भाजपा से इतना प्यार करते है. मैं सभी का वंदन करता हूं. मैं ऐसे पद पर नहीं हूं कि गर्व किया जाएं, बल्कि पार्टी का मुझ पर दायित्व है. आज पार्टी हर कार्यकर्ता स्वयं को प्रदेश अध्यक्ष समझे, क्योंकि मैं आदिवासी अंचल का कार्यकर्ता हूं. भाजपा ने आपके बीच से ही एक कार्यकर्ता को यह दायित्व सौंपा है. इंदौर के हर कार्यकर्ता का सम्मान है. आज इस सम्मेलन स्थल का नाम उत्सव चंद पोरवाल और भोजनशाला का नाम गोकुलदास भूतड़ा के नाम रखा है. यह पार्टी वरिष्ठ नेताओं के प्रति भावनात्मक श्रद्धांजली है. खंडेलवाल ने अपने संबोधन के शुरू में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही वरिष्ठ नेताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि मैं स्वागत का कर्ज उतारने की कोशिश करूंगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए मीडिया से दूर रहकर पार्टी का काम करने की सलाह दी और कहा पार्टी जो ज़िम्मेदारी दे उसको मन से पूरा करो और भाजपा को मजबूत करो. वैसे हम सभी विधानसभा जीते हैं, लेकिन संगठन को और ऊंचाई पर पहुंचाना है.

समाज की कमियों को दूर करना हैः विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हेमंत खंडेलवाल में जो सहजता, सरलता, विनम्रता देखने में मिली है, उनकी यह विशेषता मैं कैलाश जोशी के रूप में देख रहा हूं. हम भाजपा के कार्यकर्ता है, समाज की कमियों को दूर करना है. लव जिहाद उसमें सबसे बड़ा गलत काम है और उसका जमकर विरोध करे. नरेंद्र मोदी और मोहन यादव दोनों की जोड़ी विकास में लगी है. केंद्र और राज्य के योजनाओं का घर घर जाकर प्रचार करे और जानकारी ले कि योजना का लाभ जनता को मिल रहा है कि नहीं. विजयवर्गीय ने खंडेलवाल को गणेश जी की कसम देकर बोला कि आज के बाद आप मेरे पैर नहीं छुएंगे.

मैं आपके आंगन की तुलसी

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का पूरे संसदीय क्षेत्र की ओर से स्वागत है. तुलसी सिलावट ने कहा कि 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में सरकार बनाई थी. वो मुझे बैंगलोर में मिलने आए थे, उसमें खंडेलवाल ने मुख्य भूमिका निभाई और मैं आपके आंगन की तुलसी हूं.

Next Post

वंचित और ज़रूरतमंद व्यक्ति के कल्याण के संकल्प को साकार कर रहा है अंत्योदय पखवाड़ा-बिरला

Mon Jul 7 , 2025
कोटा, 07 जुलाई (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े को समाज के सबसे वंचित और ज़रूरतमंद व्यक्ति के कल्याण का संकल्प बताते हुए कहा है कि इससे अंत्योदय के संकल्प के साथ अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा हैं। श्री बिरला सोमवार […]

You May Like

मनोरंजन