जबलपुर:भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत जिला जबलपुर तहसील इकाई पाटन के प्रतिनिधि मंडल ने कार्यपालन अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत मंडल कंपनी के साथ बैठक की। इसमें प्रमुख मांग खरीफ सीजन में धान रोपाई के लिए दिन में 10 घंटे लगातार बिजली किसानों को दी जाए। 10 जुलाई से 10 अगस्त तक के लिए एक माह बिजली दिन में दी जाए एवं जले हुए ट्रांसफॉमर्स शीघ्र बदले जाएं।
पथरौरी सबस्टेशन का फीडर सेपरेशन का कार्य शीघ्र करवाया जाए।बैठक में भारतीय किसान संघ की जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण सोनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य आनंद पटेल, पाटन तहसील अध्यक्ष मुकुल पचौरी, गुड्डू सिंह मदन मोहन पचौरी, अभिनव पटेल, हरिशंकर पटेल, नरेश पटेल एवं अन्य किसान उपस्थित थे।
