मुर्गी को डसा और दो अंडे लील गया कोबरा

जबलपुर: तिलवारा थाना क्षेत्र में कोबरा मुर्गी को डंसने के बाद दो अंडे लील गया। दरअसल तिलवारा संविधान चौक के समीप रहने वाले संदीप बंशकार के घर में मुर्गियां पली हैं। इनमें से एक मुर्गी ने घर के अंदर मिट्टी की कच्ची आलमारी में अंडे दिए थे। शाम चार बजे घर के लोग बांस की टोकरी बनाने में व्यस्त थे कि अचानक मुर्गी के फड़फड़ाने की आवाज़ आई जब संदीप ने भीतर जाकर देखा तो अवाक रह गया।

मुर्गी एक सवा चार फीट लंबे काले सर्प से मुकाबला करते हुए सर्प दंश का शिकार हो गयी और सर्प धीरे धीरे उसके दो अंडे लील गया। लेकिन दहशत के चलते संदीप कुछ नहीं कर सका। अंततः सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

Next Post

हिट एंड रन: महिला कार चालक ने मचाया कोहराम

Wed Jul 9 , 2025
जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत आशीष अस्पताल के समीप मंगलवार दोपहर एक महिला कार चालक ने कोहराम मचाया। कार चालिका ने तांड़व मचाते हुए कारों को टक्कर मारी, इसके बाद ऑटो चालक और इसके बाद साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी एवं भगदड़ की स्थिति निर्मित हो […]

You May Like