ROB का लोकार्पण: सड़क निर्माण के दौरान पेड काटे नही जायेगे

सागर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि सडक निर्माण में एक मीटर व्यास का पेड़ शिफ्ट होगा, काटा नहीं जाएगा, लोक निर्माण विभाग लोक कल्याण सरोवर बनाने का कार्य करेगा, सड़कों के गड्ढे की शिकायत एक सप्ताह में दूर होगी नहीं तो संबंधित अधिकारी पर होगी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिंह आज सागर के उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया से सदर को जोड़ने वाला रेलवे गेट नं. 28 पर बने रेलवे ब्रिज के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। सिंह ने कहा कि सागर का विकास और तेज गति से शुरू होगा

।उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा सभी सड़कों का कार्य गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के द्वारा लोक कल्याण ऐप शुरू किया गया है, जिसमें लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर यदि कहीं भी गड्ढा है तो उसकी फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड कर शिकायत की सात दिवस के अंदर गढ्ढा ठीक होगा अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की सड़कों के निर्माण के समय अब यदि कोई पौधा पेड़ एक मीटर व्यास का है तो उसको काटा नहीं जाएगा बल्कि उसको शिफ्ट किया जाएगा। इसी प्रकार नई सड़कों के लिए गिट्टी मुरम के लिए कहीं भी नहीं खोदा जाएगा इसके लिए कलेक्टर की परमीशन विशेष स्थान के लिए ली जाएगी और इस प्रकार की खुदाई की जाएगी। जिसमें लोक कल्याण सरोवर तैयार हो सके यह लोक कल्याण सरोवर बनने से तालाब का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार विभाग के द्वारा लोक निर्माण विभाग की सभी सड़कों की एक किलोमीटर की दूरी पर रिचार्ज फिट बनाए जाएंगे यदि एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित नहीं बनती है तो दो किलोमीटर पर और यदि 2 किलोमीटर पर नहीं बनती है तो तीन किलोमीटर पर तीन रिचार्ज पर बनाए जाएंगे जिससे सड़कों का पानी रिचार्ज पिट में जाएगा और जलस्तर बढ़ सकेगा।मंत्री श्री सिंह ने कहा कि बड़तूमा स्थित निर्माणाधीन रविदास मंदिर तक जो फोर लाइन सड़क का आज भूमि पूजन हुआ है वह बुंदेलखंड की आदर्श सड़क होगी। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा अब डामर की गुणवत्ता के लिए स्थानीय स्तर पर खरीद नहीं जाएगा। केंद्रीय एजेंसी से क्रय किया जाएगा और यह डामर खरीदी होते समय एक ओटीपी आएगी ओटीपी प्राप्त होने के बाद ट्रक पर डामर लोड होगा। विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि मंत्री भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा 13 रेलवे ओवर ब्रिज नरयावली विधानसभा क्षेत्र में बन रहे हैं। इस अवसर पर विधायक लारिया ने मकरोनिया चौराहे पर ओवर ब्रिज की अत्यंत आवश्यकता बताई एवं विधानसभा की अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की भी मांग रखी। इस अवसर पर सांसद डॉक्टर लता बानखेडे, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में लोनिवि चीफ इंजीनियर पीसी वर्मा ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जबकि सी पी सिंह ने भी स्वागत भाषण दिया।

संचालन श्याम सुंदर मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, रचना तिवारी ने किया जबकि आभार साहित्य तिवारी ने माना।

Next Post

मोहनिया बांध पहली बार ओवरफ्लो ,जलभराव से निकाला जा रहा पानी 

Sat Jul 12 , 2025
बेग़मगंज। कोहनियां -मोहनिया लघु सिंचाई योजना बांध का कार्य इस वर्ष पूर्ण हो गया लेकिन नहरों का काम निर्माधाधीन है जो अप्रैल 2026 तक पूरा होगा। बांध की लागत 6 करोड़ है और भूमि अर्जित लागत सहित 14 करोड़ है। इससे ग्राम कोहनियां , मूड़ला चावल , ढिमरोली की 425 […]

You May Like