मंत्री डॉ. शाह ने छात्राओं से बंधवाई राखी

सीहोर. कन्या शिक्षा परिसर में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह शामिल हुए. कार्यक्रम में मंत्री डॉ शाह ने छात्राओं से राखी बंधवाई. इस अवसर पर मंत्री डॉ. शाह ने छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए कहा बेटियों को अधिक से अधिक शिक्षित होकर अपने देश के विकास में योगदान देना चाहिए. सरकार बेटियों की शिक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए. कार्यक्रम में छात्राओं ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक अरविंद कुशवाहा, प्रबंधक सत्येंदर शर्मा, प्राचार्य, शिक्षकों को भी राखियां बांधी.

Next Post

रुद्राक्ष वितरण से हुई कुबेरेश्वर धाम में भगदड़,दो महिलाओं की गई जान

Tue Aug 5 , 2025
सीहोर। कुबेरेश्वर धाम में बुधवार को निकलने वाली कावड़ यात्रा से एक दिन पहले ही भारी अव्यवस्था और लापरवाही देखने को मिली। मंगलवार को रुद्राक्ष वितरण के दौरान मची भगदड़ में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई महिलाएं घायल हो गईं। मृतकों में एक की पहचान 56 […]

You May Like