
बोड़ा। नगर में एक पानीपुरी के ठेले से पानी पुरी खाने के बाद 5 लोगों की हालत बिगड़ गई. लगातार उल्टी और दस्त की से परेशान होने के बाद अस्पताल भर्ती कराया गया. सभी पीडि़त दो अलग-अलग परिवारों से है. हालत बिगडऩे के बाद पीडि़तों को बोड़ा अस्पताल ले जाया गया. लेकिन यहां चिकित्सकों की मौजूदगी नहीं होने के कारण पचोर अस्पताल रेफर किया गया. समाचार लिखे जाने तक पीडि़तों की हालत सामान्य थी. वहीं दूसरी ओर खाद्य विभाग की टीम सूचना मिलने पर बोड़ा पहुंची. यहां उन्होंने संबंधित चाट के ठेले से खाद्य सामग्रियों के सैम्पल लिए है.
जानकारी के अनुसार नगर के अम्बेडकर चौराहे पर जूते की दुकान के बाद सतीश चाट भण्डार नामक रेहड़ी पर ग्राम पनवाड़ी निवासी 2 परिवार के कुल 5 लोग पूजा पिता हरि सिंह, संध्या पिता मुकेश, रुद्र पिता राघवेंद्र, दीपिका पिता हरि सिंह, हर्षित पिता मुकेश जाति राजपूत एक दिन पूर्व पानीपुरी लेकर गए थे. उसके कुछ समय बाद उनकी हालत बिगड़ गई. बड़े पुल के पास सतीश चाट भण्डार लगता है.
