काठमांडु, 04 अप्रैल (वार्ता) नेपाल के जंगल में पिछले दो दिनों के भीतर लगी आग में चार लोगों की जलकर मौत हो गई तथा तीन अन्य झुलस गए।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि देश के पूर्वी हिस्से में पंचथर जिले की दो महिलाओं को अस्पताल ले जाते समय उनकी रास्ते में ही मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि वे तीन अन्य महिलाओं के साथ चारा इकट्ठा करते समय जंगल की आग में फंस गईं थीं।
जिला पुलिस के प्रवक्ता बीनालाल साह तेली ने शुक्रवार को शिन्हुआ को बताया, ‘एक बच्चे सहित अन्य तीन का इलाज चल रहा है।’
स्थानीय पुलिस के अनुसार, मध्य नेपाल के पाल्पा जिले में जंगल में लगी आग को बुझाते समय गंभीर रूप से झुलसे एक व्यक्ति की गुरुवार शाम को मौत हो गई। मध्य नेपाल के मकवानपुर जिले का एक और व्यक्ति आग बुझाने की कोशिश करते समय चट्टान से गिर गया।
जिला पुलिस ने एक बयान में कहा कि गुरुवार को उसका जला हुआ शव बरामद किया गया।
Next Post
इज़रायली ड्रोन हमले में वरिष्ठ हमास नेता और उनके दो बेटे मारे गए
Fri Apr 4 , 2025
बेरूत, 04 अप्रैल (वार्ता) दक्षिणी लेबनान के सिडोन शहर में शुक्रवार को एक अपार्टमेंट को निशाना बनाकर किए गए इजरायली ड्रोन हमले में हमास के वरिष्ठ अधिकारी हसन फरहत और उनके दो बेटों की मौत हो गई। लेबनान के सुरक्षा सूत्र और लेबनान के अल जदीद टीवी चैनल ने यह […]

