चावल, गेहूं, चीनी, दालों के दाम बढ़े, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 19 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल की औसत कीमत बढ़ गयी। चावल के साथ गेहूं, चीनी और दालों में भी तेजी रही। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत सात रुपये बढ़कर 3,871 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं आठ रुपये महंगा हुआ और 2,784 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा 15 रुपये मजबूत हुआ। दाल-दलहनों के भाव भी बढ़ गये। उड़द दाल और मूंग दाल के दाम 15-15 रुपये प्रति क्विंटल चढ़े। चना दाल में पांच रुपये की तेजी रही। तुअर दाल और मसूर दाल की कीमतें पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रहीं।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अगस्त वायदा 53 रिंगिट चढ़कर 4,587 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.29 प्रतिशत टूटकर 75.45 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजारों में सरसों तेल की कीमत 105 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। पाम ऑयल 87 रुपये और मूंगफली तेल 45 रुपये महंगा हुआ। सोया तेल का भाव 27 रुपये और वनस्पति का 25 रुपये बढ़ गया। वहीं, सूरजमुखी तेल 27 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 13 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया जबकि चीनी तीन रुपये महंगी हुई।

.....

Next Post

अर्जुन-हरिहरन ने फ़्रांस के पोपोव बंधुओं को हराया

Tue May 19 , 2026
कुआलालंपुर, 19 मई (वार्ता ) भारत के एमआर अर्जुन और हरिहरन अम्साकारुनेन ने मंगलवार को यहां स्टेडियम एक्सियाटा एरिना में मलेशिया मास्टर्स 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले राउंड में फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव को हराया। पुरुषों की डबल्स बैडमिंटन रैंकिंग में 31वें नंबर पर मौजूद अर्जुन-हरिहरन […]

You May Like