वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस की सफलता हेतु सुंदरकांड पाठों का क्रम जारी

जबलपुर: 2, 3 एवं 4 जनवरी 2026 को मानस भवन जबलपुर में आयोजित चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस की सफलता के लिए अलग-अलग स्थानों पर सुंदरकांड पाठ किया जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्रांति सिंह ठाकुर रामजियन सिंह नयागांव सोसायटी जबलपुर में ज्ञानेश्वरी दीदी एवं डॉक्टर अखिलेश गुमाश्ता ने दीप प्रज्वलित कर सुंदरकांड पाठ प्रारंभ किया। सुंदरकांड पाठ में अल्का बिश्नोई, शरद पोद्दार, आर.एस.पांडे उपस्थित रहे।

इसके बाद दुर्गेश ब्यौहार “दर्शन” के निवास स्थान शक्ति नगर में मैत्रेय दीदी, पंडित विनोद दुबे ने, एम के ढमोले और पुरुषोत्तम सराठे स्नेह नगर जबलपुर में पंडित अरुण शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर सुंदरकांड पाठ प्रारंभ कराया। रात्रि 8:00 बजे से सुभाष सोनी एवं उमेश राठौर के निवास स्थान पंजाब बैंक कॉलोनी दमोहनाका में सुंदरकांड पाठ किया गया।

Next Post

पुणे सुपौल अब सुपरफास्ट नहीं सिर्फ एक्सप्रेस

Sun Dec 14 , 2025
जबलपुर: पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, जबलपुर, सतना होकर पुणे-दानापुर-पुणे होकर चलने वाली सबसे लोकप्रिय ट्रेनों में शामिल ट्रेन अब सुपरफास्ट नहीं रही रेलवे ने पिछले दिनों इसका नंबर बदल दिया, जिसके बाद अब यह एक्सप्रेस ट्रेन हो गई है। जिसके बाद इस ट्रेन में यात्रा करने पर लगने वाला […]

You May Like