निराकरण न होने से जनसुनवाई से लोगों का मोह भंग

रीवा। जनसुनवाई में शिकायतो का निराकरण न होने से अब शिकायतकर्ताओं का मोह भंग होने लगा है. यही वजह है कि मंगलवार को अब बहुत कम शिकायते पहुंचती है.

दरअसल सुनवाई के दौरान निराकरण का आश्वासन दिया जाता है पर शिकायत का निराकरण नही होता. आवेदन लेकर बार-बार भटकते रहते है. जिसके चलते अब कलेक्ट्रेट शिकायत लेकर लोग जाना भी बंद कर दिये है. केवल निराकरण का आश्वासन हर बार दिया जाता है पर निराकरण नही होता. मंगलवार को केवल पांच आवेदन ही जनसुनवाई में पहुंचे. जमीन और विद्युत समस्या से जुड़े अधिकांश मामले थे. जिनके निराकरण का आश्वासन दिया गया, निराकरण कब तक होगा कुछ कहा नही जा सकता. कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने 50 आवेदकों की समस्यायें सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये. इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी तथा संयुक्त कलेक्टर जीपी अग्रवाल ने भी आवेदकों की समस्यायें सुनीं. जनसुनवाई में सिरमौर तहसील के ग्राम बैकुंठपुर निवासी सियादुलारी सहित अन्य ने अवैध कब्जा किए जाने से बेदखली हेतु कार्यवाही का आवेदन दिया. कलेक्टर ने तहसीलदार को प्रकरण में कार्यवाही के निर्देश दिए. मनगवां तहसील के ग्राम दुअरा निवासी अनिल शुक्ला सहित अन्य ग्रामवासियों ने घरों में विद्युत सप्लाई बंद होने तथा लटकते केबिल से जनहानि होने की की शिकायत की. कलेक्टर ने अधीक्षण यंत्री को तत्काल समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए. हुजूर तहसील के ग्राम निपनिया निवासी कृष्ण कुमार पटेल ने आवेदन दिया.

Next Post

खैर लकड़ी के अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Tue Dec 2 , 2025
झाबुआ। वनपरिक्षेत्र अधिकारी, थांदला को खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वन परिक्षेत्राधिकारी तोला राम हटीला द्वारा वन अमले का गश्ती एवं चेकिंग दल गठित कर पेटलावद–अगराल मार्ग पर ग्राम झोसर के पास तैनात किया गया। प्रातः लगभग 06:00 बजे […]

You May Like