लोक अदालत प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

सागर । जिला न्यायालय एवं समस्त तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कर पक्षकारों को लाभान्वित किया जा सके इस हेतु आज प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर एम. के. शर्मा की अध्यक्षता में विश्राम कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिला न्यायालय सागर स्थापना के न्यायाधीशगण एवं विद्युत विभाग के अधिकारी व अधिवक्ता, क्लेम प्रकरणों के अधिवक्ता उपस्थित रहे।बैठक में सभी न्यायाधीशगण को यह निर्देश प्रसारित किए गए कि न्यायालयों में लंबित समझौता योग्य प्रकरणों में से अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण हो सके इस हेतु प्रयास करें साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे विद्युत विभाग के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का अधिक से अधिक निराकरण करावें जिनमें पक्षकारों को शासन द्वारा घोषित लाभों को पक्षकारों का प्रदान किया जावे। इसके अतिरिक्त क्लेम के अधिवक्ताओं से भी यह अपेक्षा की गई कि वे क्लेम के अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण इस नेशनल लोक अदालत में कराकर पक्षकारों को लाभान्वित करें। जिला न्यायालय परिसर, सागर से नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रधान जिला न्यायाधीश सागर, अन्य समस्त न्यायाधीशगण व बड़ी संख्या में अधिवक्तागण द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहन को रवाना किया गया।

Next Post

बरगी डैम हादसे पर सिवनी में विरोध, पर्यटन मंत्री के इस्तीफे की मांग

Wed May 6 , 2026
सिवनी। जबलपुर के बरगी डैम में हुए हादसे के विरोध में जिला युवक कांग्रेस ने सिवनी में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य मोंटू भूरा के नेतृत्व में कचहरी चौक पर पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी का पुतला दहन कर उनके नैतिक इस्तीफे की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के […]

You May Like

मनोरंजन