दार एस सलाम, 29 अक्टूबर (वार्ता) तंजानिया में आम चुनावों के लिए बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरु हो गया ।
यह आम चुनाव राष्ट्रपति, संसद और स्थानीय परिषदों के लिए हो रहा हैं जिसमें 17 पार्टियाँ राष्ट्रपति पद और 18 पार्टियां संसदीय और स्थानीय सीटों के लिए चुनाव लड़ रही हैं।
संसदीय उम्मीदवारों में 32 प्रतिशत और पार्षद पद के उम्मीदवारों में 10 प्रतिशत महिलाएँ हैं। वर्तमान राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन भी दोबारा चुनाव मैदान हैं।
चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा कि देश में 3.66 करोड़ और ज़ंज़ीबार में 9,96,303 मतदाता मतदान करने के लिए पंजीकृत हैं। आयोग के अनुसार, मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे समाप्त होगा।
Next Post
श्रीलंका की ईटीए वीजा शुल्क छूट देने की योजना लागू होने में लगेगा वक्त
Wed Oct 29 , 2025
कोलंबो, 29 अक्टूबर (वार्ता) श्रीलंका की ईटीए वीजा शुल्क से 33 देशों को छूट देने की योजना को लागू करने में अभी दो से तीन महीने लगेंगे। विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि संसद में आवश्यक राजपत्र पेश होने के बाद प्रक्रिया आगे […]

You May Like
-
5 months ago
पुश्तैनी झूला-चकरी से गुजर-बसर, मेहनत ज्यादा कमाई कम
-
5 months ago
विदेशी मुद्रा भंडार में 11.68 अरब डॉलर की गिरावट
-
2 years ago
कनाडा से संबंध सुधरने की उम्मीद
