
रीवा। मऊगंज के नईगढ़ी थाना अन्तर्गत शिवराजपुर के पास दो बाईकों के बीच हुई भीषण टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों घायलों को फिलहाल 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया है, जिनमें एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है.
बताया गया कि दोनों बाइको में तेज गति में एक दूसरे से आमने-सामने की टक्कर हुई है, जिस दौरान दोनों बाइक में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस मदद से घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा लाया गया है. हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की पहचान शिवराजपुर निवासी प्रेम नारायण मिश्रा उम्र 55 वर्ष के रूप में की गई है, जिनके सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं दूसरे घायल को भी अस्पताल पहुंचाया गया.
